बीजापुर : Bijapur Gangrape News छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ पांच आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 11 अप्रैल को नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है। CG Gangrape Case यहां पीड़िता को उसके पूर्व परिचित व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दुर्ग ज़िले में एक पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। आरोपी ने स्कूल से आने के बाद चॉकलेट लेने गई मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मासूम के मुंह में तकिया कवर बांधकर उसे बोरी में भरकर उसके घर के पास कुएं के पास फेंक दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-