Dindori Road Accident News/Image Credit: MP DPR
Dindori Road Accident News: डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब गांव के पास वाहन का टायर पंचर हो गया।
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, उस पर सवार सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।’’ (Dindori Road Accident News) उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान राजकरण (35), निवासी परसवाह, बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा, बिहारी का बेटा (32), पवन मरावी (35), निवासी परसवाह
बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में उदय प्रताप (20) नामक युवक को मामूली चोटें आई हैं, (Dindori Road Accident News) जिसका इलाज गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
इस सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, डिंडौरी जिले में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को ₹4.50-₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। (Dindori Road Accident News) अन्य योजनाओं के माध्यम से भी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
डिंडौरी जिले में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
मृतकों के परिजनों को ₹4.50-₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। अन्य योजनाओं के माध्यम से भी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 12, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-