Kawardha Couple Suicide News|| Image- IBC24 News File
UP Suicide News: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने विधवा भाभी से कथित तौर पर शादी का दबाव बनाने पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक फ्लाईओवर के पास रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान बड़गांव क्षेत्र निवासी विशाल (25) के रूप में हुई है। यह घटना आठ अप्रैल को बड़गांव थाना क्षेत्र में घटी थी। विशाल द्वारा आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आया। वीडियो में विशाल ने कथित तौर पर कहा है कि उस पर अपनी विधवा भाभी से शादी करने का दबाव था, (UP Suicide News) जो उससे लगभग 10 साल बड़ी है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
UP Suicide News: बड़गांव थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि विशाल की मां सुदेश देवी की तहरीर के आधार पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में सुदेश देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े बेटे प्रीतम सिंह की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी के परिवार वाले विशाल पर उससे शादी करने का दबाव डाल रहे थे। (UP Suicide News) हालांकि, विशाल इस शादी के खिलाफ था क्योंकि वह अपनी भाभी को मां समान मानता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-