Sarangarh Triple Murder Case: भतीजे ने चाचा के परिवार पर किया हमला, 3 साल के बच्चे समेत तीन की हुई मौत, छत्तीसगढ़ के इस इलाके में हुई खौफनाक वारदात

Ads

Sarangarh Triple Murder Case: सारंगढ़ के झाल गांव में भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 03:25 PM IST

Sarangarh Triple Murder Case/ image source: galbally parker

HIGHLIGHTS
  • भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
  • इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं।
  • यह पूरी वारदात सारंगढ़ के झाल ग्राम पंचायत की है।

Sarangarh Triple Murder Case: सारंगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भतीजे से अपने चाचा के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा, दादी और 3 साल का बच्चा भी शामिल है। (Sarangarh Triple Murder Case) वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला? (Sarangarh Triple Murder Case)

मली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सारंगढ़ के झाल ग्राम पंचायत का है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के चाचा, दादी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस जानलेवा हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। (Sarangarh Triple Murder Case)  लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sarangarh Triple Murder Case: फ़िलहाल वारदात के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की टीम ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भतीजे को (Sarangarh Triple Murder Case)  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से वारदात के पीछे का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुईं है और इलाके में मातम का माहौल बन गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-