Suzlon Energy Share Price: निवेशकों ने क्यों किया सुजलॉन से किनारा? क्या मैनेजमेंट बदलाव बनी वजह… या कुछ और है कहानी?

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी ने अजय कपूर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया और जे.पी.चलसानी को नई 'ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल' में प्रमोट किया है। मैनजमेंट में इस बदलाव के बीच मंगलवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हलचल देखने को मिली है। (NSE:SUZLON, BSE:532667)

Suzlon Energy Share Price: निवेशकों ने क्यों किया सुजलॉन से किनारा? क्या मैनेजमेंट बदलाव बनी वजह… या कुछ और है कहानी?

(Suzlon Energy Share Price/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: February 24, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: February 24, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अजय कपूर बने सुजलॉन के नए ग्रुप CEO।
  • शेयर 43.36 रुपये के 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा।
  • ब्रोकरेज ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी।

नई दिल्ली: Suzlon Energy Share Price रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अजय कपूर को ग्रुप मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इस खबर के बीच मंगलवार को शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई और ट्रेडिंग के दौरान यह 43.36 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले मई 2025 में शेयर 74.30 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। जो इसका 52 सप्ताह का उच्चस्तर है।

ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन (Formation of Council)

सुजलॉन ने ‘Suzlon 2.0’ रणनीति के तहत नई ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल (GEC) बनाई है। जे.पी. चलसानी को इस काउंसिल में प्रमोट किया गया है। वह चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ मिलकर समूह की रणनीतिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अजय कपूर संगठन में बदलाव, विस्तार और नए विकास चरण की तैयारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम भविष्य की ग्रोथ को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

य और टारगेट प्राइस (Share Target Price)

शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज हाउस सकारात्मक नजर आ रहे हैं। जेएम फाइनेंशियल ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 64 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई, लेकिन टारगेट प्राइस को 60 रुपये से घटाकर 55 रुपये कर दिया है। इससे संकेत मिलता है कि लंबी अवधि में विशेषज्ञ कंपनी की संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं।

Suzlon Energy Ltd – आज का शेयर प्रदर्शन (24 फरवरी 2026)

विवरण आंकड़ा
मौजूदा शेयर कीमत ₹44.03
आज का बदलाव −₹0.22 (−0.50%)
ओपन प्राइस ₹44.25
दिन का उच्चतम (High) ₹44.33
दिन का न्यूनतम (Low) ₹43.36
मार्केट कैप ₹60.33KCr
P/E रेशियो 18.73
52-सप्ताह का उच्चतम ₹74.30
52-सप्ताह का न्यूनतम ₹43.36
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
त्रैमासिक डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

तिमाही नतीजों में बढ़ोतरी (Growth in Quarterly Results)

दिसंबर तिमाही में सुजलॉन का मुनाफा करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 388 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। कंपनी का परिचालन राजस्व भी बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 2,969 करोड़ रुपये था। बेहतर आय के बावजूद शेयर में गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।