Vande Bharat: जेल का वीडियो वायरल..56 इंच’ पर सियासी बवाल! रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, देखें वीडियो

Raipur Central Jail Video Viral : जेल का वीडियो वायरल..56 इंच' पर सियासी बवाल! रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, देखें वीडियो

Vande Bharat: जेल का वीडियो वायरल..56 इंच’ पर सियासी बवाल! रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, देखें वीडियो

Raipur Central Jail Video Viral | Photo Credit: IBC24

Modified Date: October 17, 2025 / 11:26 pm IST
Published Date: October 17, 2025 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर हिस्ट्रीशीटर कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • जेल में मोबाइल फोन के पहुंचने और वीडियो शूट होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, वहीं जेल प्रशासन जांच के दायरे में

रायपुर: Raipur Central Jail Video Viral छत्तीसगढ़ की सबसे सेफ मानी जाने वाली रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। भले अभी जेल से कोई कैदी फरार नहीं हुआ हो और ऐसी कोशिश भी सामने नहीं आई हो, लेकिन जेल में बंद खुंखार कैदियों का दबदबा इतना ज्यादा बढ़ चुुका है कि उनकी पहुंच सोशल मीडिया तक हो गई है और वो इस पर अपना रखूस खुलकर दिखाने लगे है। जिस पर कांग्रेस हमलावर है तो वहीं जेल प्रशासन भी कटघरे में खड़ा है।

Raipur Central Jail Video Viral ये कोई जिम नहीं है जहां लोग अपने डोले-शोले बनाने आते है। बल्कि ये वीडियो है रायपुर सेंट्रल जेल का है जहां एक कैदी अपना रसूख दिखने के लिए बाकायदा कसरत करते वीडियो बनवा रहा है। इतनी ही नहीं जेल के अंदर अपने साथियों के साथ सेल्फी भी ले रहा है। इस कैदी का नाम है मोहम्मद रशीद अली उर्फ राजा जो हिस्ट्रीशटर है। हत्या, ऑर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट समेत 10 से ज्यादा संगीन अपराधों में आरोपी है। जैसे ही उसका ये वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुईं बवाल मच गया। मुख्य विपक्ष दल कांग्रेस को बीजेपी सरकार को घेरना का मौका मिल गया।

कांग्रेस ने 56 इंच के सीना पर सवाल उठाया तो बीजेपी की तरफ से भी तीखा जवाब आया। सियासत और बयानबाजी से इतर एक बड़ा सवाल है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जेल जहां साधारण से लेकर खतरनाक अपराधियों तक को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है। बाहर से किसी सुई तक को बिना परमिशन के ले जाने की इजाजत नहीं होती वहां कैदियों तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। कैदियों का इससे वीडियो बनाना, सेल्फी खिचाना और उसे सोशल मीडिया में वायरल तक करा देना। जेल की सुरक्षा को कहीं ना कहीं कटघरे में खडा़ कर रहा है। अब बड़ा सवाल ये है कि ये वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन मामले में क्या कार्रवाई की।

इन्हें भी पढ़े:-

Bihar Election Congress Candidates: पीएम मोदी की माँ को गाली देने वाले नौशाद खान को कांग्रेस ने दिया विधायकी का टिकट.. अब विरोध होने पर लिया यह बड़ा फैसला..

PM Kisan Yojana: 2-2 हजार की आस लगाए बैठे किसान, दिवाली से पहले आएगी खुशखबरी या बढ़ेगा इंतजार? 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।