Surajpur Rape Case: 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह…

Surajpur Rape Case: 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह...

Surajpur Rape Case: 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह…

Surajpur Rape Case/Photo Credit: AI Generated

Modified Date: May 8, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: May 8, 2026 9:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर में 5 दिनों के भीतर दूसरी मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई
  • 8 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया
  • पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Surajpur Rape Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच दिन के भीतर दूसरी मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। दरअसल ताजा मामला जिले का है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची आम बिनने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची का मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म (Surajpur Rape Case) की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी (Surajpur Rape Case) मौके से फरार हो गया था। परिजनों को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब बच्ची घर पहुंची और दर्द की शिकायत करने लगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भटगांव थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

इधर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भी मामले (Surajpur Rape Case) पर चिंता जताई है। मंत्री ने कहा कि पहले सामने आए मामले में भी पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे और ताजा मामले में भी पुलिस प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है ताकि मासूम बच्चों और महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

Surajpur Rape Case

Surajpur Rape Case

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.