Home » Chhattisgarh » Survey of Waqf Board properties will be done in Chhattisgarh
Waqf Board Property in CG: छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का होगा सर्वे, CEO ने जारी किया आदेश, इतने दिनों के भीतर जानकारी देंगे जिलों के मुतवल्ली
Ads
छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का होगा सर्वे, Survey of Waqf Board properties will be done in Chhattisgarh
रायपुरः Waqf Board Property in CG देश में लाए जा रहे वक्फ बोर्ड कानून के बीच अब छत्तीसगढ़ में मौजूद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा। राज्य वक्फ बोर्ड ने सभी जिलों के मुतवल्लियों को पत्र लिखा है। राज्य बोर्ड ने वक्फ बोर्ड के नाम क्या-क्या संपत्ति है? इसकी जानकारी 7 दिनों के भीतर मांगी है।
Waqf Board Property in CG मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान, ईदगाह, इमामबाड़ा, मकान, दुकान, कृषि भूमि, स्कूल, प्लॉट की जानकारी जिले के मुतवल्ली बोर्ड के राज्य ईकाई को भेजेंगे। इसके बाद इसकी जानकारी नेशनल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के पास लगभग 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिनमें से 80% पर अवैध रूप से कब्जा है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सामाजिक और राजनीतिक लोगों के कब्जे हो चुके हैं, जिन जगहों पर स्कूल, अस्पताल मदरसे बनने थे उन जगहों का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है।
No products found.
Last update on 2026-02-14 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API
छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड संपत्तियों का सर्वे क्यों किया जा रहा है?
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे छत्तीसगढ़ में संपत्तियों की स्थिति का जायजा लेने और उनकी सही जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय पोर्टल पर इनकी जानकारी अपडेट की जा सके।
क्या वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का लगभग 80% हिस्सा अवैध रूप से कब्जे में है, और उन जगहों का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है, जहां स्कूल, अस्पताल और मदरसे बनने थे।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी कितने दिनों में देनी है?
जिलों के मुतवल्लियों को राज्य वक्फ बोर्ड को 7 दिनों के भीतर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी भेजने का आदेश दिया गया है।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं?
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान, ईदगाह, इमामबाड़ा, मकान, दुकान, कृषि भूमि, स्कूल और प्लॉट शामिल हैं।
इस सर्वे के बाद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का क्या होगा?
सर्वे के बाद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी नेशनल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिससे इन संपत्तियों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके और अवैध कब्जे से इन्हें मुक्त किया जा सके।