छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादी नेता समेत दो माओवादियों ने हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादी नेता समेत दो माओवादियों ने हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादी नेता समेत दो माओवादियों ने हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया
Modified Date: February 25, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: February 25, 2026 4:57 pm IST

कांकेर (छत्तीसगढ़), 25 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में एक माओवादी नेता समेत दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि पिछले दिनों माओवादियों की ‘डिविजनल कमेटी’ के सदस्य मल्लेश तथा पार्टी सदस्य रानू पोडियाम ने कांकेर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से संपर्क किया एवं आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचे।

राखेचा ने बताया कि मल्लेश और पोडियाम द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मल्लेश और पोडियाम के सामाजिक मुख्यधारा में लौटने तथा हथियारों के औपचारिक रूप से सुपुर्दगी की कार्रवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने एक बार फिर माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि जो कैडर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ में 532 माओवादियों को मार गिराया गया, 2,704 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया और 2004 को गिरफ्तार किया गया।

केंद्र ने इस साल 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

भाषा सं संजीव राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में