केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Ads

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 07:20 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 07:20 PM IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 16 मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भाजपा की भारी जीत के बाद यह उनकी अपने गृह जिले की पहली यात्रा थी। उन्होंने शक्तिपीठ में माता नैना देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र और राज्य दोनों के लिए शांति व समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय मंत्री के मंदिर पहुंचने पर पुजारियों और मंदिर न्यास के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद वह मंदिर परिसर में गए, जहां वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक और मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि देवी की कृपा से भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में जीत हासिल की।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप