उप्र : लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ads

उप्र : लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 31, 2022 / 04:44 PM IST,
    Updated On - December 31, 2022 / 04:44 PM IST

बलरामपुर (उप्र), 31 दिसंबर (भाषा) भ्रष्टाचार निवारण शाखा की एक टीम ने बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील कार्यालय में तैनात एक राजस्व लेखपाल को जमीन की पैमाइश के लिये कथित तौर पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शनिवार को बताया कि उतरौला तहसील के शाहपुर ईटई गांव निवासी कर्ता राम यादव ने भ्रष्टाचार निवारण शाखा की अयोध्या इकाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उतरौला तहसील के उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद राजस्व लेखपाल जमीन की पैमाइश नहीं कर रहा है और यह काम करने के लिये 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण शाखा की टीम ने लेखपाल को फक्कड़ दास मंदिर के पास रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं सलीम पवनेश शफीक

शफीक