Bilaspur News: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

Ads

घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, Uproar over beef in Bilaspur Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 03:22 PM IST

बिलासपुर। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अटल आवास में कथित तौर पर गौमांस पकाने और खाने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि एक घर में गौमांस पकाया और खाया जा रहा था। सूचना के बाद कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Bilaspur News: पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद परिवार के कई सदस्य नशे की हालत में मिले। स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और हिंदू समाज के लोगों ने मामले को लेकर नाराजगी जताई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

कोनी थाना पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।