उप्र : बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Ads

उप्र : बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 02:42 PM IST

बलरामपुर (उप्र) पांच अप्रैल (भाषा) बलरामपुर जिले के श्रीदतगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस विवाद में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि पिपरा याकूब गांव के बभनी मजरे में शनिवार को जुबेर नामक युवक खेत की सिंचाई के बाद पड़ोसी दुल्ले को पाइप वापस करने गया था, जहां पर पाइप कम होने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक वहां पहुंच गए और जुबेर को पीटने लगे। शोर सुनकर बचाने के लिए पहुंचे जुबेर के पिता निजामुद्दीन (71) पर युवकों ने लाठी डंडे एवं बैट से हमला कर दिया। हमले में निजामुद्दीन गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि बचाने के लिए दौड़ी जुबेर की बहन सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

सीओ ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

नेत्रपाल धीरज

धीरज