Vijay Sharma Tiranga Yatra News/Image Credit: IBC24.in
Vijay Sharma Tiranga Yatra News: रायपुर: तो बीजेपी के आयोजनों को विपक्ष गैरजरूरी और सियासी मानता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। कांग्रेस का आरोप है कि आज के दौर में ऐसे आयोजन केवल और केवल नफरत फैलाने वाले हैं, तो वहीं बस्तर में निकाली गई तिरंगा यात्रा पर भी कांग्रेसी नेताओं ने सवाल उठाए। प्रदेश के गृहमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने नियत जिलों और रूट्स पर घर-घर तिरंगा लहराने अभियान चलाया। जिस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जो अंग्रेजों की जासूसी करते थे, जिन्होंने मुख्यालय पर कभी तिरंगा नहीं फहराया वो आज तिरंगा सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं। जिन आदिवासियों को आदिवासी दिवस की बधाई ना दी आज बस्तर में घूम-घूम कर उन्हीं के साथ डांस कर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के आरोपों पर करारा पटलवार किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि पहले कांग्रेस राम से दूर हुई, फिर लौहपुरूष से अब उन्हें तिरंगा सम्मान यात्रा से भी दिक्कत है?
Vijay Sharma Tiranga Yatra News: भाजपा सरकार का संदेश साफ है, नक्सल मुक्ति के बाद पूरे बस्तर में बिना भय और दबाव के शान से घर-गांव-गलियों में तिरंगा फहराया जाए, लेकिन कांग्रेस को इसमें सिर्फ इवेंट वाली सियासत नजर आती है। इससे पहले पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने भी आदिवासी ग्रामीणों पर नक्सल सहयोग के केसेज में उनकी रिहाई ना होने पर सरकार को चेताया कि राहत नाम मिली तो कहीं फिर से नक्सलवाद ना पनप जाए सरकार ध्यान दे। सवाल ये है कि, आजादी के उत्सव में तिरंगा जात्रा जैसे अभियानों पर भी विपक्ष आपत्ति क्यों जता रहा है?
इन्हें भी पढ़ें:-