Women's Reservation Bill/Image Credit: IBC24.in
Women’s Reservation Bill: रायपुर: केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार ऐसा वाक्या हुआ है जब सरकार सदन में कोई महत्वपूर्ण बिल पास कराने में विफल रही.. महिला आरक्षण से जुड़े संविधान के तीन संशोधन बिल लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण गिर गए हैं। इस ऐतिहासिक मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। (Women’s Reservation Bill) हालांकि, संवैधानिक संशोधन की प्रक्रिया के तहत बिल को पारित करने के लिए दो तिहाई वोट यानी 326 वोटों की आवश्यकता थी, जिससे सरकार 28 वोट पीछे रह गई। इस मामले को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं इस बिल को लेकर एक विशेष पैनल से चर्चा की गई।
इन्हे भी पढ़ें:-