नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के सगौनी गांव में खेतों में अतिक्रमण और फिर खड़ी फसल में प्रशासनिक कब्जे से उपजे तनाव के बीच गिरफ्तार विधायक जालम सिंह और 10 किसानों को गुरुवार को जमानत मिल गई है।
ये भी पढ़ें:पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 पुलिसकर्मी की हालत गंभीर, अधिकारी पहुंचे घटनास्थल
गुरुवार देर शाम रिहा होने के बाद जालम सिंह ने कहा कि वो किसानों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते गए है। और जीवन भर लड़ते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसानों के प्रति गलत नीति अपनाती है, और उन्हें परेशान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सगौनी के किसानों के साथ भी इसी तरह उनकी खड़ी फसल में कब्जा करने की प्रशासन ने कोशिश की, और मामले को उलझता देख राजस्व अमले से जबरन मामला भी दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें:चुनावी बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग को दे चंदे की जानकारी
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आखिरकार न्याय की जीत हुई और उसी अमले ने पहचानने से इंकार कर दिया। जालम सिंह ने कहा कि पहले भी कई आंदोलन में जेल गए हैं।और ये सरकार किसानों के साथ धोखा करेगी तो में हमेशा यूं ही उनके आगे ढाल बनकर खड़ा रहूंगा।