4 आईएएस के तबादले, यादव को भेजा गया ऊर्जा विकास निगम, जानिए और किनके ट्रांसफर हुए

Ads

4 आईएएस के तबादले, यादव को भेजा गया ऊर्जा विकास निगम, जानिए और किनके ट्रांसफर हुए

  •  
  • Publish Date - March 5, 2019 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को 4 आईएएस के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से  जारी आदेश के तहत ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव को हटाते हुए उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया है। उनकी जगह अनुराग चौधरी को ग्वालियर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है।

इसी तरह सचिव राजस्व मंडल सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। जबकि मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले राज्य शासन ने सोमवार देर रात आदेश जारी करते हुए शहडोल कमिश्नर जेके जैन को हटा दिया था।

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह का बीच बचाव करने सामने आए सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह, BJP पर लगाए कई गंभीर आरोप 

जेके जैन को मंत्रालय में पदस्थ करते हुए शोभित जैन को शहडोल संभाग का कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें हटाने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि शहडोल कांग्रेस संगठन लगातार जैन की शिकायत राज्य सरकार से कर रहा था।