भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 6 विधायक गायब रहे। इनमें लक्ष्मण सिंह,केपी सिंह,वीर सिंह भूरिया,रवि जोशी,बाल सिंह मेड़ा शामिल नहीं हुए। जिसके चलते राज्यसभा के लिए होने वाले मॉकपोल में इन विधायकों की भी वोटिंग नहीं हो सकी।
Read More News: मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव फतह करने की बनी रणनीति
अब कांग्रेस ने एक बार फिर विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह कल दोपहर 12 बजे दोबारा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें एक बार फिर नए सिरे से राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक के सामने मॉक पोल होगा।
Read More News: राज्यपाल लालजी टंडन का मेडिकल बुलेटिन जारी, हालत अभी भी नाजुक, डॉक्टरों ने कही ये बात
इस बैठक में निर्दलीय,सपा और बसपा के विधायकों को भी कांग्रेस ने बुलाया है। हालांकि आज विधायक दल की बैठक में दो निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह और केदार डावर जरुर शामिल हुए लेकिन मॉक पोल में हिस्सा नहीं लिया।
Read More News: प्रदेश का ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, सभी 25 मरीज हुए स्वस्थ, 7 दिन से नहीं मिला एक भी मरीज
इधर निर्दलीय विधायक पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
बता दें कि कांग्रेस ने बैठक में सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया था। लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं अब खबर मिल रही है कि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह लेकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।
Read More News: चीन का नाम नहीं लेने पर भड़के राहुल गांधी, रक्षा मंत्री से कहा- भारतीय सेना का अपमान क्यों किया? पूछे 5 सवाल :