6 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, मासूम के पिता पर था बहन का वीडियो बनाने का शक

Ads

6 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, मासूम के पिता पर था बहन का वीडियो बनाने का शक

  •  
  • Publish Date - March 7, 2021 / 05:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

जबलपुर । हनुमान ताल थाना इलाके में रहने वाले  6 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-
मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नर्मद…

दरअसल शाम को बच्चा घर के बाहर खेलते हुए अचानक से लापता हो गया था। घर वालों ने जब बच्चे को ढूंढना शुरू किया तो बच्चा उन्हें गंभीर हालत में मिला, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- राज्य न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम में CJI ने कहा-अच्छे बदलाव जरूरी,…

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नदीम शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी को शक था कि बच्चे का पिता कदीर शाह उसकी बहन के वीडियो बनाता है, जिसकी वजह से आरोपी नदीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है।