अंबिकापुर। देश के अलग-अलग राज्यों में बीते कुछ दिनों से लागातार रेप की वारदात सामने आ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में सामने आए रेप के एक मामले ने महिला वर्ग को ही शर्मसार कर दिया है।
Read More News: गहमा-गहमी के बीच नगर निगम के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 39 में पुरूषों को मौका, देखिए वर्गवार आरक्षण
दरअसल अंबिकापुर के लखनपुर इलाके में एक नाबालिग के साथ हुए रेप की वारदात में पुलिस ने एक महिला को भी आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने रेप की वारदात को अंजाम देने में आरोपी का साथ दिया था। वहीं लखनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Read More News: छत्तीसगढ़ के किसान संगठन कृषि बिल का करेंगे पुरजोर विरोध, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास, सांसदों का करेंगे घेराव
बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को गंभीर हालात में राजधानी रेफर किया गया। आरोपी ने रेप के बाद मासूम को सड़क किनारे लावारिश हालत में फेंक कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई कर रही है।
Read More News: नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम