Arvind Kejriwal on E20 Fule Price: भारत में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल 82 रुपये और डीजल 70 रुपये प्रति लीटर!.. क्या इस नेता की मांग पर गंभीरता दिखाएगी मोदी सरकार?.. पढ़ें क्या कहा

Ads

Arvind Kejriwal Demand on E20 Fule Price: अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल 82 रुपये और E20 पेट्रोल 70 रुपये प्रति लीटर करने की मांग उठाई।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 09:54 PM IST

Arvind Kejriwal Demand on E20 Fule Price || Image- The Incomet File

HIGHLIGHTS
  • केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की मांग।
  • E20 पेट्रोल 70 रुपये प्रति लीटर करने का दावा।
  • कीमत घटने से महंगाई कम होने की बात कही।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल 82 रुपये और E20 पेट्रोल करीब 70 रुपये प्रति लीटर मिलना चाहिए, जबकि E20 पेट्रोल करीब 102 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। (Arvind Kejriwal Demand on E20 Fule Price) दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होती हैं तो इससे महंगाई पर भी बड़ा असर पड़ेगा। आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि डीजल की कीमतों में भी इसी तरह कमी लाई जा सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

केजरीवाल ने कहा कि वह देश की जनता की ओर से केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर और E20 पेट्रोल इससे भी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाए।

क्या कहा पेट्रोलियम मंत्री ने?

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ सप्ताह तक मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं, तो पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किया जा सकता है। (Arvind Kejriwal Demand on E20 Fule Price) हालांकि उन्होंने कहा था कि अभी तत्काल कीमतों में कटौती को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘जनता को दी थी पहले राहत’ : केंद्रीय मंत्री

हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा था कि सरकारी तेल कंपनियों ने पहले पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचकर 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया था ताकि उपभोक्ताओं पर वैश्विक तेल कीमतों का बोझ कम पड़े। उन्होंने E20 ईंधन को लेकर उठ रहे सवालों को भी खारिज करते हुए कहा था कि यह कार्यक्रम विशेषज्ञ संस्थाओं और व्हीकल सेक्टर से चर्चा के बाद लागू किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल की क्या कीमत सुझाई है?

उन्होंने शुद्ध पेट्रोल 82 रुपये और E20 पेट्रोल करीब 70 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की।

केजरीवाल ने कीमतें घटाने का क्या तर्क दिया?

उन्होंने कहा कि इससे महंगाई कम होगी और आम लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा था?

उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहने पर कटौती पर विचार किया जा सकता है।