Former TMC Rajya Sabha MP Formally Joins BJP || Image- ANI News File
कोलकाता: भाजपा शासित पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। (Former TMC Rajya Sabha MP Formally Joins BJP) तीनों नेताओं ने कुछ वक़्त पहले टीएमसी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
LIVE :সল্টলেক বিজেপি কার্যালয়ে সাংবাদিকদের মুখোমুখি রাজ্য সভাপতি @SamikBJP https://t.co/vyo2fB8d4Z
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) July 9, 2026
कोलकाता के भाजपा के साल्ट लेक दफ्तर में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें भाजपा का दुपट्टा और झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया गया। समीक भट्टाचार्य ने कहा कि इन नेताओं का सियासी अनुभव भाजपा को राज्य में और मजबूत करेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
तीनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बीच टीएमसी में संकट लगातार गहराता जा रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में बगावत तेज हो गई है। कई विधायक और सांसद उनके साथ आ चुके हैं और बागी गुट खुद को “असली टीएमसी” बता रहा है। (Former TMC Rajya Sabha MP Formally Joins BJP) इस घटना पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि सुखेंदु शेखर राय को राजनीतिक पहचान और राज्यसभा भेजने का काम ममता बनर्जी ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ममता बनर्जी सत्ता में थीं तब उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी, लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
VIDEO | TMC leader Kunal Ghosh says, “See everyone knows that Sukhendu Sekhar, who is a senior leader, prior to 2011, he never became MP or MLA, respecting him, Mamata Banerjee sent him to Rajya Sabha, today he joined BJP… They did not leave when Mamata Banerjee was the CM,… pic.twitter.com/G5LdtgvjHH
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
वहीं, सुष्मिता देव ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक और निजी कारणों से टीएमसी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह “दो नावों पर सवार” नहीं रहना चाहती थीं और अब असम की राजनीति पर ध्यान देंगी। दूसरी ओर, सुखेंदु शेखर राय ने इस्तीफा देते समय टीएमसी की कार्यशैली और शासन पर सवाल उठाए थे, जबकि प्रकाश चिक बराइक ने भी राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा देकर बगावत को और हवा दी थी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On TMC MP Mahua Moitra’s statement, Former TMC Rajya Sabha MP Sushmita Dev says, “Her biggest problem is that no one wants to take her into their party; that is why she remains with the Trinamool.”
On joining the BJP, she says, “The massive… pic.twitter.com/1qc1anlcoM
— ANI (@ANI) July 9, 2026
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्टी से विश्वासघात करने वाला बताया। (Former TMC Rajya Sabha MP Formally Joins BJP) उन्होंने कहा कि जो नेता भाजपा के साथ चले गए हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की