जून में इस तारीख से सरकारी स्कूलों में शुरू हो रहा एडमिशन, आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी DEO को जारी किए निर्देश

जून में इस तारीख से सरकारी स्कूलों में शुरू हो रहा एडमिशन, आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी DEO को जारी किए निर्देश

जून में इस तारीख से सरकारी स्कूलों में शुरू हो रहा एडमिशन, आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी DEO को जारी किए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 12, 2021 2:13 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब प्रदेश में जून के महीने में फिलहाल स्कूल भी नहीं खोले जाने के आसार है। हालांकि प्रदेश में नए सत्र के लिए 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसे लेकर आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी DEO को निर्देश जारी किए हैं।

Read More News: मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला, रिजल्ट बनाने वाली कंपनी ने एब्सेंट छात्र-छात्राओं को भी कर दिया पास

9वीं से 12वीं तक की क्लास में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। 10वीं के स्टूडेंट को छमाही परीक्षा की मेरिट के आधार पर 11वीं में प्रवेश मिलेगा। वहीं एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस साल भी ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।

Read More News:  पेट्रोल…महंगाई…सियासी लड़ाई…आखिर कब तक महंगाई की आग में झुलसती रहेगी आम जनता?

ऑनलाइन स्कूल खोलने के लिए छात्रों के अभिभावकों से सुझाव मांगे गए हैं। लोग मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट mp.mygov.in पर जाकर प्रदेश के शिक्षक, अभिभावक, छात्र और प्रदेश के आम नागरिक 30 जून तक अपने सुझाव दे सकते हैं।

Read More News: पेट्रोल…महंगाई…सियासी लड़ाई…केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना वैट और सेस घटाकर राहत नहीं दे सकती है?


लेखक के बारे में