जबलपुर। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद नगर निगम बजट आज पेश किया जाएगा। महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले बजट पेश करेंगी। नगर निगम सदन में मौजूदा नगर सत्ता का अंतिम बजट 29 मई बुधवार को पेश किया जाना निश्चित किया गया था। नगर- निगम का अनुमानित बजट करीब 12 अरब रुपए का होगा। जो पिछले साल की तुलना में 2 अरब रुपए कम है।
ये भी पढ़ें-CM भूपेश बघेल से मिले मंत्री कवासी लखमा, पोलावरम बांध से इलाके में होने वाली
इस साल नगरीय निकाय के चुनाव है, ऐसे में उम्ममीद कीजा रही है कि बजट में किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा है। आय बढ़ाने निगम अपनी शहरी क्षेत्र की प्रमुख जमीनों का इस्तेमाल करेगा। बता दें नगर निगम केअनुमानित बजट को एमआईसी की मंजूरी 27 फरवरी को ही मिल गई थी। लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते बजट बैठक नहीं हो पाई थी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में IBC24 बना No1 वेब पोर्टल
इस समय नगर निगम में बीजेपी की सत्ता है। लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में जर्बदस्त उत्साह है वहीं कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए कमर कस चुकी है।