अमानक धान खरीदना कृषि विस्तार अधिकारी को पड़ा भारी, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगाई फटकार, किया निलंबित

अमानक धान खरीदना कृषि विस्तार अधिकारी को पड़ा भारी, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगाई फटकार, किया निलंबित

अमानक धान खरीदना कृषि विस्तार अधिकारी को पड़ा भारी, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगाई फटकार, किया निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 9, 2019 1:34 am IST

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के साथ जहां बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं वहीं, खाद्य विभाग की कार्रवाई भी लगातार जारी है। सरकार के निर्देश के अनुसार जिला कलेक्टर लगातार धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को बेमेतरा जिला कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने भिंभौरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया।

Read More: धान खरीदी केंद्रों में बंपर आवक, 7 दिनों के भीतर 7,11,306 मीट्रिक टन धान की खरीदी, करोड़ों का अवैध धान भी जब्त

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने भिंभौरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेश वर्मा केंद्र में अमानक धान की भी खरीदी कर रहे हैं, जो कि धान उपार्जन वर्ष 2019-20 नीति का स्पष्ट उलंघन है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए राजेश वर्मा को निलंबित कर दिया गया।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव : बागियों ने उड़ाई कांग्रेस प्रत्याशियों की नींद, नाजुक समय में मोहन मरकाम कोण्डागांव तक सीमित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"