हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान गुण नियंत्रण सघन अभियान शुरू किया गया। इसके तहत गठित 3 निरीक्षण दलों ने जिले में स्थित प्रतिष्ठानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया। बुधवार को तीनों विकासखंड में 15 विक्रेताओं के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया।
Read More News: नगर निगम जोन अध्यक्षों का चुनाव, जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध चुने गए, जोन -3 में
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि विकासखंड हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी के लिए सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल, डीएस वर्मा एवं कपिल बेड़ा को दल प्रभारी के रूप में अभियान के संचालन के लिए निर्देशित किया गया।
Read More News: पुलिस विभाग में थोक में ट्रांसफर, देखें संपूर्ण सूची
निरीक्षण के दौरान विकासखंड टिमरनी में मेसर्स सांखला कृषि सेवा केंद्र के यहां विक्रय संबंधित अभिलेख नहीं पाए गए। विक्रेता द्वारा निरीक्षण दल के साथ निरीक्षण सहयोग नहीं करते हुए अभद्रता की। तीनों विकासखंडों में बुधवार को निरीक्षण दलों द्वारा 15 विक्रेताओं के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया।
Read More News: लॉकडाउन में पैसों की तंगी इसलिए कम पी जा रही शराब, मंत्री लखमा ने सांसद