प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर भारत के लिए प्रस्थान किया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर भारत के लिए प्रस्थान किया

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 01:57 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

विक्टोरिया, 29 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर भारत के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक वार्ता की।

प्रधानमंत्री को विदाई देने के लिए हवाई अड्डे पर उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और भारतीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए 19 महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स पहुंचे थे।

रविवार को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पर्यावरण संरक्षण में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए उन्हें ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भी भाग लिया।

भारत और सेशेल्स इस समय अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया।

भाषा गोला वैभव

वैभव