टीचर के घर लगे पेड़ पर चोरों की बुरी नियत, आधी रात काट डाले तीन पेड़, मामला पहुंचा थाना
टीचर के घर लगे पेड़ पर चोरों की बुरी नियत, आधी रात काट डाले तीन पेड़, मामला पहुंचा थाना
जशपुर। जिले में एक टीचर ने अपने घर की बाड़ी से चंदन का कीमती पेड़ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरों ने घर की बाड़ी में लगे चंदन के तीन पेड़ों को आधी रात काट लिए, लेकिन चोर सिर्फ एक पेड़ लेकर ही भाग गए।
Read More News: गुरु घासीदास जयंती, CM भूपेश बघेल मुंगेली-दुर्ग-रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
शिक्षक दयानंद रवानी ने पुलिस थाने में पेड़ चोरी का केस दर्ज कराया है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने अपने घर की बाड़ी में कई चन्दन के पेड़ लगा रखे हैं। ये पेड़ बड़े हो जाने के बाद अब इस पर चोरों की बुरी नजर लग गई है।
Read More News: बीजेपी नेता के बेटे को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
उन्होंने बताया कि उनके यहां के चन्दन के कीमती पेड़ काटने के लिए बार.बार अज्ञात चोर यहां धावा बोल दे रहे हैं। शिक्षक की रिपोर्ट के बाद जशपुर पुलिस की टीम ने चोरों का पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Read More News: प्रदेश की राजधानी में डीजल की होम डिलीवरी कल से, इतने किलोमीटर तक फ्री रहेगी सेवा, जानें कैसे करे बुक

Facebook


