RSS से पहले बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम की सुहास भगत के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा

Ads

RSS से पहले बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम की सुहास भगत के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - April 10, 2019 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भोपाल। भोपाल में आरएसएस की बैठक से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं ने बीच मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच चर्चा हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक बीजेपी में प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सीट बटवारे को लेकर भी चर्चा कई गई।

ये भी पढ़ें:प्रदेश में बदलता मौसम का मिजाज, अंबिकापुर में ओले, इधर राजधानी में 40 डिग्री पहुंचा तापमान

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भोपाल लोकसभा के दावेदारों में शुमार प्रदेश महामंत्री बीड़ी शर्मा की सुहास भगत से अकेले में चर्चा हुई, और भोपाल से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर सहमति की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:इलेक्शन कमीशन ने घोषित किए मध्यप्रदेश के नए स्टेट आइकॉन, गोविन्द नामदेव के 

वहीं मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर की जगह प्रदेश महामंत्री बीड़ी शर्मा का नाम चर्चा में है। आज होने वाली आरएसएस और बीजेपी की बैठक में भोपाल लोकसभा सहित मध्य भारत की 11 लोकसभा सीटों पर रणनीति तैयार की जाएगी। माना जा रहा है की बीजेपी आज शाम अपने बचे हुए नामों पर भी एलान कर सकती है।