भूपेश ने बोला हमला, मोदी और रमन पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

Ads

भूपेश ने बोला हमला, मोदी और रमन पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

  •  
  • Publish Date - April 3, 2019 / 09:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

अंबिकापुर। लोकसभा प्रत्याशी खेल साय सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस ने जो वादे किए थे वो पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ वादे पूरे करने वाले नेता हैं तो वहीं दूसरी तरफ जुमलेबाजी करने वाले नेता हैं।  

भूपेश ने कहा कि 15 साल में रमन सिंह ने जब सत्ता छोड़ी तब 50 हजार करोड़ का कर्जा लिया, हमने कर्ज लिया मगर किसानों के कर्ज मुक्ति के लिए लिया। पिछली सरकार ने सिर्फ कमीशनखोरी की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक झूठा यहां और दूसरा दिल्ली में है।

उन्होंने कहा कि ये पहले पीएम हैं, जिन्होंने एक बार भी पत्रकार वार्ता नहीं की। भूपेश ने मंच से ही कई सवाल पूछते हुए कहा कि अगर सवाल पूछना अपराध तो हम भी अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि खुद को चाय वाला कहते है मगर चाय तो किसी ने पी ही नहीं। फ़कीर बने मगर लाखों के कोट पहने साहब, ऐसा फकीर कि आपकी फकीरी पर फकीर भी शरमा जाए। हमारे पीएम कभी पाकिस्तान नहीं गए, मगर भाजपा के नेता बिना निमंत्रण के बिरयानी खाने चले गए।

यह भी पढ़ें : विजय बघेल ने शोरगुल से दूर सादगी से दाखिल किया नामांकन, प्रतिद्वंदी के पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद.. देखें 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम की देखादेखी रमन भी चौकीदार बन गए, रमन की मैडम का नाम नान में, बेटे का अकाउंट विदेश में, दामाद फरार, ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र भक्त थे, हैं और रहेंगे। हमें भाजपा से सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। सीएम ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भाजपा और मोदी को सत्ता से मुक्त करेंगे।