रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपनी माता बिंदेश्वरी बघेल की तबियत बिगड़ने और उनके अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर मिलते ही सीएम भूपेश उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 65 मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को तरजीह
सीएम ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स से अपनी माता के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा है कि अचानक बीपी लो होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। फिलहाल एसआईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी देवी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाने के बाद से स्थिति में सुधार हो रहा है।
बता दें कि इस से पहले सीएम बघेल के बालसखा आईएस मनु अपनी बीमारी के चलते भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार शाम वहां पहुंचे थे। वहां उन्होंने दोस्त से चर्चा की और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।