भूपेश ने किया महेंद्र कर्मा की मूर्ति का अनावरण, मोदी के शपथग्रहण पर ये कहा

Ads

भूपेश ने किया महेंद्र कर्मा की मूर्ति का अनावरण, मोदी के शपथग्रहण पर ये कहा

  •  
  • Publish Date - May 30, 2019 / 02:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को जगदलपुर में बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति बालाजी वार्ड में स्थापित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अधिकार पर नियम से अब तक काम नहीं हुआ, अब ग्राम समितियां निजी और सामुदायिक पट्टा वितरण करेंगी।

उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा वितरण अबूझमाड़ में भी होगा। सीएम ने कहा कि झीरम हमले की जांच अधूरी है, घटना की साजिश की जांच करनी थी। लेकिन अब पूरी जांच होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण पर उन्होंने कहा कि शपथग्रहण में पुलवामा के शहीदों, और कई लोगों को भी बुलाना था। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में ही बस्तर विकास प्राधिकरण की भी बैठक ली।

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह लाइव, देखिए अब तक शपथ ले चुके मंत्रियों की लिस्ट 

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में उन्होंने बस्तर की जीवनदायिनी कही जाने वाली नदी इंद्रावती के नाम पर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि बस्तर में कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन किया जाएगा। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण भी किया जाएगा। इसके तहत पिता के पास जाति प्रमाण पत्र होने पर बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे को जाति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।