रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को फिर एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने स्टैंडअप इंडिया योजना के क्रियान्वयन की बात लिखी है। इस योजना के तहत एसएसटी और महिला वर्ग को व्यवसाय के लिये दी राशि जाती है।
सीएम ने पत्र में लिखा है कि योजना लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं कर रही है। राज्य के बैंकों में योजना को लेकर उत्साह का अभाव है। भूपेश ने आगे लिखा है कि इस योजना के तहत हजारों प्रकरण अब भी लंबित हैं। 3 सालों में सिर्फ 1870 आवेदकों को ही राशि मिली है। बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत की।
यह भी पढ़ें : राजनैतिक पोस्ट लिखने पर Facebook पहुंचा यूजर के घर, फिजीकल वेरिफिकेशन के लिए मांगे दस्तावेज
कांग्रेस का कहना है कि पीएम ने बालोद की सभा में सेना को प्रचार का साधन बनाया था। गौरतलब कि निर्वाचन आयोग ने पहले ही निर्देश दिया है कि सेना का इस्तेमाल प्रचार में नहीं किया जाए। प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है।