बे​टी बनी बिन ब्याही मां, तो नवजात की नानी ने दो दिन की बच्ची को उतारा मौत के घाट, नाना ने झाड़ियों में फेंक दी लाश

Ads

बे​टी बनी बिन ब्याही मां, तो नवजात की नानी ने दो दिन की बच्ची को उतारा मौत के घाट, नाना ने झाड़ियों में फेंक दी लाश

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 06:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

भोपाल: राजधानी भोपाल में दो दिन की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मासूम की नानी ने ही पेचकस से मासूम की हत्या की थी, जिसके बाद उसके नाना ने लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। बताया गया कि महिला की बेटी बिन ब्याहे मां बन गई थी, जिसके बाद बदनामी से बचने के लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More: मंत्री डॉ टेकाम ने किया ’बस्तर नोनी’ कॉल सेंटर और ‘गढ़बो नवा जगदलपुर’ कार्यक्रम का शुभारंभ

गौरतलब है कि बीते सोमवार को अयोध्या नगर इलाके में एक मासूम बच्ची की लाश मिली थी। बच्ची की लाश को शॉल में लपेटकर फेंका गया था। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि मासूम की हत्या नुकीले हथियार से की गई है। पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने तह तक जाकर जांच की और आरोपियों को खोज निकाला।

Read More: रंग जमने से पहले ‘IIFA’ का MP से पैकअप, सीएम शिवराज ने ‘IIFA’ को बताया तमाशा, तो कमलनाथ ने उन्हें ही कह डाला तमाशा

शीर्ष 5 समाचार