बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 4 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार

Ads

बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 4 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 2, 2020 / 04:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

ग्वालियर । डीडी नगर से पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 पुरुष और 4 महिला आरोपी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों और 5 युवक पकड़ाए संदिग्ध अवस्था…

पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित एल.जी. सेक्टर के मकान नम्बर 1545 में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना पर सीएसपी ग्वालियर, थाना प्रभारी महाराजपुरा और महिला बल के साथ मुखबिर के बताए पते पर दबिश दी गई ।

ये भी पढ़ें- Watch Video: खतरों का खिलाड़ी बनना NMDC कर्मचारी को पड़ा भारी, जहरी…

पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मुताबिक एक महिला के द्वारा सेक्स रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। ठोस सूचना के बाद सरगना समेत नौ आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों का बैकग्राउंड खंगाल रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है ।