बीजेपी ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को बताया खोखला, जानिए अमर अग्रवाल ने क्या कहा

Ads

बीजेपी ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को बताया खोखला, जानिए अमर अग्रवाल ने क्या कहा

  •  
  • Publish Date - April 2, 2019 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को खोखला बताया है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस चुनाव में जो मुख्य रूप से जो चर्चा है, वह राष्ट्रवाद और देश की सुरक्षा है। जहां सेना की प्रशंसा पूरा देश कर रहा है, वहीं कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में सेना के अधिकारों में कमी, सेना के बारे में गलत टिप्पणी और आतंकवाद के लिए सद्भभावना दिखाई दे रही है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि पाक की भाषा का समावेश घोषणा पत्र में दिख रहा है। अमर अग्रवाल ने कहा कि इस घोषणा का पत्र हश्र पहले के घोषणा पत्र की तरह होगा, जिसमें वादे वादे ही रह गए हैं। उन्होंने वादा किया और मोदी ने उसे पूरा किया है। वहीं कांग्रेस की न्याय यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि पहले ये बताएं कि राज्य में गरीबी, बेरोगारी आई कहां से। पहले भी कल्पना के अनुसार घोषणा पत्र तैयार किया, आज भी कल्पना के आधार पर तैयार किया गया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोषालय में लाखों के बिल अटके हुए हैं। नए मंत्रालय के ठेकेदारों को पेमेंट नहीं दिया जा रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। किसान ऋण माफी का पत्र नहीं मिला है। 17 लाख किसान को कुछ नहीं मिला है। ऊपर से काग्रेस सरकार ने किसान सम्मान पत्र में अड़ंगा लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : बोलेरो कार से 5 लाख 60 हजार रूपए बरामद, गाड़ी मालिक दे रहा गोल-मोल जवाब 

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की न सरकार आएगी, न 72 हजार देना पड़ेगा। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मांग की कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को घोषणा करनी चाहिए कि वे इसके लिए अपने बजट से पैसा देंगे। इस दौरान एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र की प्रतियां जलाई।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SRZOtt0QdY4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>