भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी पार्टी, लगाया महिलाओंं से भेदभाव का आरोप

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी पार्टी, लगाया महिलाओंं से भेदभाव का आरोप

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी पार्टी, लगाया महिलाओंं से भेदभाव का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 5, 2019 9:26 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यकर्ताओं और नेताओं में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जोरों पर है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने शैलेंद्री परघनिया ने सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शैलेंद्री परघनिया ने प्रदेश संगठन मंत्री पवन सहाय को अपना इस्तीफा सौंपा है। ज्ञात हो कि इससे पहले शैलेंद्री परघनिया ने भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा किया था।

Read More: सच्चिदानंद उपासने के बाद जिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया का बगावती तेवर, कहा- रिश्तेदारों को टिकट बांट रही है पार्टी

शैलेंद्र परघनिया ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी महिलाओं और लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रिश्तेदारों को टिकट बांटने में लगी हुई है। वहीं, पार्टी में 20 साल से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि साल से सक्रिय होने के बावजूद टिकट नहीं मिला। बीजेपी की टिकट वितरण प्रणाली से महिला कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं।

Read More: 10वीं की छात्रा का अपहरण, स्कूल जाते वक्त बाइक सवार युवकों ने किया किडनैप

गौरतलब है कि महिला विंग से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिनंद उपासने ने भी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ने कहा है कि रायपुर की 66 सीट में से 20 सामान्य सीट है। लेकिन पार्टी ने एसटी-एससी और पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। प्रवक्ता उपासने ने चयन समिति की बैठक में इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी।

Read More: टिकट विरातण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बगावती तेवर, कहा- ST-SC और OBC वर्ग के लोगों को बनाया उम्मीदवार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"