शिक्षा विभाग में फिर होंगे बंपर तबादले, 15 से 23 नवंबर तक थोक में किए जाएंगे स्थानांतरण, आदेश जारी

Ads

शिक्षा विभाग में फिर होंगे बंपर तबादले, 15 से 23 नवंबर तक थोक में किए जाएंगे स्थानांतरण, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - November 17, 2019 / 08:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में वार्षिक परीक्षाओं के शुरू होने में महज 3 महीने का समय बचा है। इसके बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के जिला स्तर पर तबादले खोल दिए हैं। इसके पीछे गांव के स्कूलों में शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। अब 23 नवंबर तक ट्रांसफर हो सकेंगे। इससे पहले ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 35 हजार शिक्षकों के स्थानांतरण कर दिए।

पढ़ें- विराट से मिलने घंटो ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठी रही दिव्यांग, मैच के …

इसके चलते अधिकांश गांव में अब शिक्षक नहीं हैं। ये स्कूल सिर्फ अतिथि शिक्षकों के ही भरोसे चल रहे हैं। इसी के कारण बीच में विभाग ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन बुलवाए थे। आवेदन पर्याप्त मात्रा में नहीं आने पर इसकी तारीख भी बढ़ाई गई थी।

पढ़ें- कंटेनर से भिड़कर कार के उड़ गए परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की …

इसके चलते स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की भरपाई नहीं हो पाई है। इसी के मद्देनजर विभाग ने प्रशासकीय आधार बताते हुए 15 से 23 नवंबर तक की अवधि के लिए ट्रांसफर की समय सीमा तय की है। स्कूली शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी का कहना है कि तबादलों में जिन शिक्षकों को समस्या है उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी।

पढ़ें- इनामी दस्यु सुंदरी साधना गिरफ्तार, करियन के जंगल से पकड़ी गई, एक राइफल भी जब्त

बांध के अंदर बंदर