जबलपुर: लॉकडाउन के चलते मार्च महीने से थमे बसों के पहिए एक बार फिर सरपट दौड़ते नजर आएंगे। कल से जबलपुर की सभी 700 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने बस ऑपरेटर्स की मांगों को मान लिया है, जिसके बाद ऑपरेटर्स ने बसों के संचालन के लिए हामी भर दी है।
Read More: हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला के साथ डांस करते नजर आए जेलर साहब, वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार बस ऑपरेटर्स अगस्त माह तक का टैक्स माफ किए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आज प्रदर्शन खत्म हो गया। सरकार ने ऑपरेटर्स की सभी शर्तों को मान ली है।
Read More: कोरोना मरीजों की जाली रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा