Sex Racket Busted In Mathura/Image Credit: IBC24.in
Sex Racket Busted In Delhi: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पंचकुइयां रोड पर एक स्पा पर मारे गए छापे के दौरान 26 से 40 साल की उम्र की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया और यह पता लगाने के लिए उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं कि क्या इस गिरोह में और भी लोग शामिल थे।
पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि पंचकुइयां रोड पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘एसआईएन स्पा’ में मानव तस्करी की गतिविधियां चल रही हैं। (Sex Racket Busted In Delhi) पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना की पुष्टि करने के लिए टीम ने पहले एक फर्जी ग्राहक को स्पा में भेजा और वहां देह व्यापार की पुष्टि हुई। उनके मुताबिक, इसके बाद पुलिस टीम ने परिसर पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Sex Racket Busted In Delhi: पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, नबी करीम के मुल्तानी ढांडा निवासी अजय मल्होत्रा (39) ने स्पा का संचालन करने और स्पा सेवाओं की आड़ में देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। पहाड़गंज थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-