तुमगांव में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

तुमगांव में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

तुमगांव में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 9, 2021 12:36 pm IST

महासमुंदः जिले के तुमगांव में एक बार फिर पुलिस ने देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा ‘को-वैक्सीन’ लगाकर मैं नागरिकों के साथ नहीं ले सकता रिस्क, केंद्र द्वारा दबाव बनाकर इसे लगवाना गलत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तुमगांव के एक मकान में देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, लगातार पांच दिनों तक गिरावट के बाद इतने बढ़े दाम

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब तुमगांव में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया हो। बीते दिनों पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने युवक-युवतर सहित सांसद प्रतिनिधि को भी संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया था।

Read More: झोलाछाप डॉक्टर और शिक्षक ने लूट ली युवती की आबरू, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठ लिए 50 हजार रुपए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"