रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अगस्ता घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक ट्वीट कर ‘आरजी’ को लेकर सवाल पूछा है। बीजेपी ने कहा कि अगस्ता में RG को पचास करोड़ रुपए दिए गए।
पार्टी ने सवाल उठाया है कि इसमें RG का मतलब राहुल गांधी ही है न। बता दें कि ईडी ने बुधवार को दिल्ली के एक कोर्ट में कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के दौरान RG का नाम आ रहा है। जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा कि हम ‘आरजी’ की पहचान की कोशिश कर रहे हैं, जिसका जिक्र आरोपी सुशेन मोहन गुप्ता की डायरी में किया गया है। एजेंसी ने सुशेन से आरजी के बारे में पूछताछ करने के लिए पूछताछ की अवधि बढ़ाने की अपील की। कोर्ट ने इस अवधि को तीन दिन और बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम ने कहा- लखनलाल साहू से जवाब मांगा गया है, कार्रवाई की जाएगी
एजेंसी ने कहा कि कि गुप्ता से हिरासत में पूछताछ किया जाना जरूरी है, क्योंकि वह लगातार जांच के दौरान जानबूझकर ‘आरजी’ के संबंध में गलत जानकारियां दे रहा है। जबकि, उसकी डायरी के कई पन्नों के अलावा पेन ड्राइव के डाटा में भी आरजी का जिक्र है।

अगस्ता में RG को दिए गए पचास करोड़।

RG का मतलब राहुल गांधी ही है न? pic.twitter.com/u6Zh3fTYVX
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 4, 2019