स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मिले 19 नए मरीज, 1 को मिली अस्पताल से छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मिले 19 नए मरीज, 1 को मिली अस्पताल से छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मिले 19 नए मरीज, 1 को मिली अस्पताल से छुट्टी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 17, 2020 3:45 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लागातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, आज भी यहां 19 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: सीएम बघेल की पहल, राज्य और सीमाओं पर प्रवासी श्रमिकों के चाय, नाश्ता, भोजन व परिवहन का निशुल्क प्रबंध, जूते-चप्पलों का भी वितरण

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 86 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 19 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है, जबकि 1 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटा है। इसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस 27 हो गया है। सभी मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में जारी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 16 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 34633 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 32721 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 86 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1826 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 27 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: देश की 100 यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्सेज, रेडियो और टीवी चैनल्स से होगी पढ़ाई, 12 TV चैनल खोलने की मंजूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"