जून भर लॉकडाउन लगातार…जून तक लॉकडाउन के पीछे स्वास्थ्य विभाग का क्या तर्क है?

Ads

जून भर लॉकडाउन लगातार...जून तक लॉकडाउन के पीछे स्वास्थ्य विभाग का क्या तर्क है?

  •  
  • Publish Date - May 28, 2021 / 05:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुर: आज हम बात करेंगे केंद्र की नई गाइडलाइंस पर दरअसल देश में कोरोना संक्रमण के गिरते ग्राफ के बीच कुछ राज्यों ने 1 जून से अनलॉक की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन केंद्र ने साफ कर दिया है कि भले आंकड़ों में कमी आई है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर अभी असरदार है। लिहाजा 30 जून तक जारी रहेंगी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां और गाइडलाइंस। इतना ही नहीं केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया है कि अनलॉक की प्रक्रिया बेहद सोच समझकर और हालात का आकलन करने के बाद ही लें। ऐसे में सवाल है कि केंद्र की नई गाइडलाइन क्या है? जून तक लॉकडाउन के पीछे स्वास्थ्य विभाग का क्या तर्क है? सवाल ये भी क्या अब राज्य सरकारें केंद्र के फरमान पर अमल करेंगी?

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

कोरोना की दूसरी लहर पर ब्रेक लगाने कई राज्यों ने लॉकडाउन का सहारा लिया था, उसी का नतीजा है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले से थोड़ी कम जरूर हुई है। रिकवरी रेट में भी तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन जरा सी लापरवाही अब तक की सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इसलिए केंद्र सरकार ने पहले से जारी सख्ती को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन अस्पतालों को भारत सरकार ने दिया उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र, कोरोना संकट में किया बेहतरीन काम

स्वास्थ्य मंत्रालय की जो गाइडलाइंस 29 अप्रैल को जारी की गई थी, अब वो 30 जून तक पूरे देश में जारी रहेगी। ये दिशा निर्देश पिछले महीने की ही तरह हैं, इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दिशा निर्देशों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन की सीमा तय करने का अधिकार राज्यों के पास ही है, जिन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और अस्पताल में 60 फीसदी क्षमता से ज्यादा भरे हो, वो इलाके संवेदनशील माने जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी ढील सोच समझकर और हालात का आकलन करने के बाद ही ली जाए। केंद्र की नई गाइडलाइन इसलिए भी अहम हो जाता है कि क्योंकि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य अनलॉक की तैयारी में जुटे हैं।

Read More: 10 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया जा रहा कलेक्टर दर से कम वेतन, खुलासा होने के बाद कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

मध्यप्रदेश की बात करें तो शिवराज सरकार ने 1 जून से लॉकडाउन में छूट देने का ऐलान कर दिया है।  हालांकि मॉल और सिनेमाहॉल को अभी भी बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं, शादी समारोह के आयोजन में छूट देने पर सहमति बनी है जिसमे अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों पर भी पुजारियों के साथ कुछ ही श्रद्धालु आरती में शामिल हो सकेंगे। अब जब केंद्र के नया आदेश जारी कर दिया है तब अनलॉक की प्रक्रिया पर फिर से विचार करेगी राज्य सरकार।

Read More: GST काउंसिल की बैठक में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना संबंधी उपकरण व दवाइयों पर छूट का दिया सुझाव

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद भूपेश सरकार ने भी लॉकडाउन में छूट देने का फैसला किया है। रायपुर-दुर्ग समेत ज्यादतर जिले अनलॉक हो गए हैं। हालांकि जिन जिलों में संक्रमण दर 8 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें अभी अनलॉक के लिए इंतजार करना होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इसका अध्ययन कर लागू किया जाएगा।

Read More: GST काउंसिल की बैठक में फैसला, ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं देना होगा टैक्स, वित्त मंत्री सीतारमण ने किए ये 6 बड़े ऐलान

बहरहाल दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। मध्यप्रदेश में पॉजिटिविटी दर 2.56 प्रतिशत है तो छत्तीसगढ़ में अब 4.3 फीसदी संक्रमण दर है और जरा सी चूक फिर से हालात बिगाड़ सकते हैं। यही वजह है कि केंद्र ने 30 जून तक सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या लॉकडाउन ही कोरोना से जीतने का एकमात्र विकल्प है? क्या राज्य लॉकडाउन में ढील देने की स्थिति में नहीं हैं? क्या जून महीने तक लॉकडाउन बढ़ाने से दूसरी लहर का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा? सवाल ये कि क्या केंद्र की नई गाइडलाइन का पालन करेंगे राज्य सरकार? जाहिर है ऐसे कई सवाल हैं, जो केंद्र सरकार के फैसले के बाद उठ रहे हैं। इस फैसले का सीधा असर आम जनता पर ही पड़ेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ : शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत, मैरिज हाल में कर सकते हैं आयोजन, देखें कहां मिली छूट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

raipur chhattisgarh containment zone list raipur chhattisgarh raipur containment zone raipur cg containment zone raipur cg lockdown raipur cg lockdown news today raipur cg lockdown news raipur cg lockdown update raipur cg lockdown today raipur cg lockdown update today raipur cg lockdown details raipur cg lockdown news hindi today 2021 raipur cg lockdown news today 2021 raipur cg lockdown date 2021 raipur cg lockdown news raipur cg lockdown news live raipur cg lockdown song dj remix raipur cg lockdown news update today hindi raipur cg lockdown news today live raipur cg lockdown song raipur cg lockdown 2021 raipur cg lockdown news 2021 raipur cg lockdown shadi tik tok raipur cg lockdown shadi raipur cg lockdown comedy raipur cg lockdown news today live 2021 raipur cg lockdown song dj raipur cg lockdown tik tok video raipur chhattisgarh lockdown raipur chhattisgarh lockdown news raipur chhattisgarh lockdown news today raipur chhattisgarh lockdown date raipur chhattisgarh lockdown news today live raipur chhattisgarh lockdown again raipur chhattisgarh lockdown news 2021 raipur chhattisgarh lockdown update raipur chhattisgarh lockdown date 2021 raipur chhattisgarh lockdown march 2021 raipur chhattisgarh lockdown news raipur chhattisgarh lockdown latest news raipur chhattisgarh lockdown 2021 raipur chhattisgarh lockdown news today raipur chhattisgarh lockdown news 2021 raipur chhattisgarh lockdown news live raipur chhattisgarh lockdown news today in hindi raipur chhattisgarh lockdown samachar raipur chhattisgarh lockdown march 2021 raipur chhattisgarh lockdown today