15 शहीद पुलिस जवानों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति देने निर्देश जारी

15 शहीद पुलिस जवानों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति देने निर्देश जारी

15 शहीद पुलिस जवानों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति देने निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 8, 2019 11:35 am IST

रायपुर: अनुकंपा नियुक्ति के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे पुलिस परिवार के सदस्यों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के निर्देश पर पुलिस विभाग ने 15 शहीद पुलिस जवानों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने का आदेश जारी किया है। साथ ही ऐसे पुलिस जवान जिनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई हो उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने और आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया है।

Read More: जब जूता मोजा उतारकर खेत में कलेक्टर साहब हल से करने लगे जुताई, फिर ​किसान से मांगा मेहनताना

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में पूर्व से लंबित प्रकरण अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस की समस्त इकाईयों में कुल 109 प्रकरणों में अनुकम्पा नियुक्ति आदेश-निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें 15 शहीद प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है और शेष विभिन्न दुर्घटनाओं एवं बीमारियों तथा आकस्मिक मृत्यु से संबंधित प्रकरण सम्मिलित हैं।

Read More: भाजपा विधायक के साथ मिठाई खाना TI को पड़ा भारी, SSP ने जारी किया ये आदेश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/0-RZ3oPaYWY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"