छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा- लोकसभा चुनाव में भी करेंगे निगरानी

Ads

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा- लोकसभा चुनाव में भी करेंगे निगरानी

  •  
  • Publish Date - March 27, 2019 / 02:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठए हैं। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा है कि ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, छेड़खानी की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम की निगरानी हुई थी, लोकसभा चुनाव में भी ईवीएम की निगरानी करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना से पूर्व कांग्रेस को ईवीएम को लेकर संदेह रहा था। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाकर ईवीएम की निगरानी में लगे हुए थे। दरअसल, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने ईवीएम हैक होने की आशंका जताते हुए उसकी निगरानी के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा में भी बीजेपी का खेल बिगाड़ेगी सपाक्स, बड़े नेताओं के खिलाफ खड़ा करेगी उम्मीदवार 

उन्होंने यहां तक आशंका जताई थी कि ईवीएम हैक करने के लिए बाहर तक से हैकर बुलाए गए हैं। इस निर्देश के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर बकायदा तंबू लगाकर बैठे थे। वे रात में रुकने के लिए घर से कंबल, तकिया, गद्दा और मच्छरदानी लेकर स्ट्रॉन्ग रुम के बाहर पहरा दे रहे थे।