रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। आदेश में तीन अफसरों का नाम शामिल है। यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रेणु पिल्ले को पंचायत विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आलोक शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव बनाया गया है। जबकि आर प्रसन्ना को विकास आयुक्त व महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विभाग विभाग के एडिश्नल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।