रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी एस बसव राजू की गेंद पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने चौका जड़ा। मौका था जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूक कार्यक्रम, मोर रायपुर मोर वोट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू और कलेक्टर एस बसव राजू दोनों पहुंचे। फाइनल मैच शुरू होने के पहले दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्टर बसव राजू ट्रायल ओवर फेंकने के लिए उतरे। दूसरी तरफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू बैटिंग के लिए मैदान में आए। डॉक्टर बसवराजू ने पहले तो चार वाइड गेंदें फेंकी।
यह भी पढ़ें : IPL सट्टे के खिलाफ पुलिस की मुहिम, 54 हजार के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
पांचवी गेंद पर सुब्रत साहू ने चौका जड़ दिया। बता दें कि जिला प्रशासन और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मतदाता जागरूकता के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य कार्यक्रम आयोजित किया था। 8 दिनों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, आज इस टूर्नामेंट का समापन है। फाइनल मैच एसडीएम एलेवन और आदिम जाति विभाग के बीच खेला जा रहा है।
देखिए Video
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wKXkQfHSHcs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>