भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 10.30 बजे एडीजी इंटेलिजेंस की ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद 11 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे।
Read More News: ‘पानी की रानी’ ने बदली वीर सिंह की जिंदगानी, पहले कर्जा चुकाया…बाइक खरीदी…बेटियों को पढ़ाया, अब बिजनेस बढ़ाने की योजना
बैठक के बाद दोपहर 1.30 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। बता दें कि वोरा की पार्थिव देह को आज सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली से रायपुर लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे पार्थिव देह को दुर्ग ले जाया जाएगा। जहां साढ़े 12 से शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन हो सकेंगे।
Read More News: कांकेर में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, नीति आयोग ने की स्व सहायता समूहों की
साढ़े 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में सीएम भूपेश समेत तमाम कांग्रेस नेता शामिल होंगे। साथ ही राहुल गांधी भी दुर्ग आ सकते हैं।
Read More News: किसान संगठन मंगलवार को करेगी केंद्र सरकार के साथ बातचीत का फैसला, बिहार के किसानों से भी आंदोलन में जुड़ने