CM भूपेश बघेल ने केंद्र और भाजपा नेताओं पर बोला हमला, कहा- इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं रोके, पूरे देश में फैल गया कोरोना

Ads

CM भूपेश बघेल ने केंद्र और भाजपा नेताओं पर बोला हमला, कहा- इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं रोके, पूरे देश में फैल गया कोरोना

  •  
  • Publish Date - July 20, 2020 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की बेहद अहम गोधन न्याय योजना हरेली के शुभ मौके पर लॉन्च हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक में हरेली तिहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत की, इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने केंद्र और भाजपा नेताओं पर बड़ा हमला बोला है।

Read More News:  40 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने समिति प्रबंधक के घर मारा छापा, कार्रवाई जारी

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में कोरोना केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन करना छोड़ ट्रंप के स्वागत में लगे थे।

Read More News: लड़की से गैंगरेप-हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़…

जब कोरोना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा था, तक केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट तक नहीं रोके। जिसके चलते कोरोना देश में बेकाबू हो गया। इधर मध्यप्रदेश में भी Lockdown करना छोड़ बीजेपी सरकार बना रहे थे। आलम ऐसा है कि कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं।

Read More News: संसद -विधानसभा सत्र टालना असंवैधानिक, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद ने अमेरिका की संसद का दिया हवाला, कांग्रेस ने 

इस दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ में कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर कहा कि भाजपा शासित राज्यों से छत्तीसगढ़ बेहतर स्थिति में हैं। हमने सही समय पर लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। भाजपा गाय, गांव, जंगल, भगवान के नाम पर वोट माँगती है। वहीं वोट मांगने के बाद भाजपा सबको भूल जाती है।

Read More News: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर्स ने जारी किया आदेश, देखें तारीख और लॉकडाउन की अवधि